Chhattisgarh में शीतलहर का कहर जारी..कड़ाके की ठंड जल्द मिलेगी राहत..
बता दें छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान (temperature) में बढ़ोतरी होने वाली हैं। जिससे कड़ाके की ठण्ड से राहत मिलने वाली हैं।
रायपुर, जनजागरूकता। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। कहीं गुलाबी ठंड का असर दिख रहा है तो कहीं सर्द हवाओं का कहर है। बता दें प्रदेश में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान (temperature) में बढ़ोतरी होने वाली हैं। जिससे कड़ाके की ठण्ड से राहत मिलने वाली हैं। आज न्यूनतम तापमान(temperature) में थोड़ी गिरावट होगी, जिससे रात के समय ठंड परेशान करने वाली है। वहीं आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान(temperature) 29.0°C रायपुर और जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में 04.3°C और बलरामपुर में 3.7°C तापमान दर्ज किया गया। रायपुर (Raipur) में आज यानि 11 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान (temperature) आज 28°C डिग्री और न्यूनतम तापमान (temperature) 12°C के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। खास कर सरगुजा संभाग में ज्यादा ठंड है। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है। यहां न्यूनतम तापमान (temperature) में लगातार नीचे जा रहा है। इससे ठंडी में बढ़ोतरी होने लगी है। साथ ही सरगुजा संभाग के कुछ जिलों के साथ ही प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के आउटर इलाकों ठिठुरन है। खासतौर सुबह और रात को ठंडी हवाएं ठिठुरा रही हैं।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, प्रदेश में आज शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान(temperature) में 2 से 3 डिग्री तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। जिससे लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही प्रदेश में 2 दिनों के बाद एक बार फिर एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। आज यानी 11 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। रायपुर अधिकतम तापमान(temperature) 28°C और न्यूनतम तापमान 12°C के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पेंड्रारोड में 5.0 डिग्री, दुर्ग में 8.2 डिग्री, राजनांदगांव में 9.0 डिग्री, रायपुर में 10.2 डिग्री, बिलासपुर में 10.4 डिग्री, जगदलपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज किया गया हैं।