Naxalite : पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने BGL से किया हमला
मौके पर से 5-5 किलो के 6 IED बरामद हुआ। हमले में किसी जवान को नुकसान की खबर नहीं है।
![Naxalite : पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने BGL से किया हमला](https://janjaagrukta.com/uploads/images/202401/image_750x_65ab6ed9b4fae.jpg)
बीजापुर, जनजागरुकता। बीजापुर में पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। बड़ी संख्या में कैंप पर BGL (बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे हैं। मौके पर से 5-5 किलो के 6 IED बरामद हुआ। हमले में किसी जवान को नुकसान नहीं हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस फोर्स ने आज ही नक्सल प्रभावित इलाके गुंडम में नया कैंप स्थापित किया। इसका पता लगते ही करीब 1 बजे नक्सलियों ने कैंप पर हमला कर दिया। इलाके में सर्चिग जारी है।