Virat kohli Birthday: किंग कोहली का आज 36वां जन्मदिन..

बता दें आज भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) के जन्मदिन पर युवराज सिंह, आकाश चोपड़ा, प्रज्ञान ओझा समेत कई दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं।

Virat kohli Birthday: किंग कोहली का आज 36वां जन्मदिन..
किंग कोहली का आज 36वां जन्मदिन..

जनजागरूकता, एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें 5 नवंबर 2024 को किंग कोहली (King Kohli) 36 साल के हो गए हैं। मौजूदा समय में किंग कोहली (King Kohli) भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं, जहां उन्होंने टीम इंडिया के लिए काफी अहम और बेहतरीन पारियां खेली है। साल 2024 में विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 विश्व कप 2024 में भारत के खिताब जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 

अब वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में खेलते हुए नजर आते हैं। किंग कोहली (King Kohli) की दीवानगी से हर कोई वाकिफ हैं। फैंस को हमेशा उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार रहता हैं और आज फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। ऐसे में कोहली के बर्थडे पर आज जानते हैं उनके क्रिकेट करियर के टॉप-10 रिकॉर्ड्स।

बताया जा रहा कि,  महान भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli)  मंगलवार 5 नवंबर 2024 को 36 साल के हो गए। 15 साल से ज्यादा के शानदार करियर के साथ, विराट कोहली ने अब तक के सबसे महान क्रिकेटर्स में एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। उनके शानदार रिकॉर्ड और कई पुरस्कार उनकी लगन और कड़ी मेहनत के प्रमाण हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) के जन्मदिन पर युवराज सिंह, आकाश चोपड़ा, प्रज्ञान ओझा समेत कई दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli) का जन्म-

बता दें दिल्ली में 5 नवंबर 1988 को जन्में विराट कोहली (Virat Kohli)  को इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने भी खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। आईपीएल में विराट कोहली की फ्रेंचाइजी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक पोस्ट में बताया है कि, इस दिग्गज भारतीय ने अपने प्रदर्शन से कैसे अपने जन्मदिन को खास बनाया।

janjaagrukta.com