Head Constable की पत्नी व बेटी की हत्या, पुलिस पर भी फायरिंग..

रविवार रात हेड कॉन्स्टेबल(Head constable)​​​​​ नाइट पेट्रोलिंग से वापस लौटे तो पूरा घर खून से सना था। पत्नी और बेटी लापता थी। घटना के दिन ही उसने दूसरे पुलिसकर्मी पर खौलता तेल डाला था।

Head Constable की पत्नी व बेटी की हत्या, पुलिस पर भी फायरिंग..
Head Constable की पत्नी व बेटी की हत्या, पुलिस पर भी फायरिंग..

सूरजपुर, जनजागरूकता। सूरजपुर(Surajpur) से एक बड़ी खबर आ रही है। हेड कांस्टेबल(Head constable) की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गयी है। दोनों की हत्या तलवार और चाकू से की गयी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी है। लाश अर्दधनग्न हालत में मिली है। जानकारी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल(Head constable)​​​​​ तालिब शेख की पत्नी मेहू फैज और 16 वर्षीय बेटी आलिया शेख की तलवार और चाकू से काटकर हत्या कर दी गई। लाश घर से 5 किलोमीटर दूर नहर के पास खेत में फेंका गया है। अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग भी की है।

दरअसल, आशंका है कि हत्या जिलाबदर(District Collector) हो चुके बदमाश कुलदीप साहू ने की है। जानकारी के मुताबिक ताबिल शेख(Tabil Shaikh) सूरजपुर रिंग रोड(Surajpur Ring Road) के पास किराए के मकान में पत्नी और बेटी के साथ रह रहे थे। रविवार रात हेड कॉन्स्टेबल(Head constable)​​​​​ नाइट पेट्रोलिंग से वापस लौटे तो पूरा घर खून से सना था। पत्नी और बेटी लापता थी। घटना के दिन ही उसने दूसरे पुलिसकर्मी पर खौलता तेल डाला था।इधर घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। 

बतादे, सोमवार सुबह मेहू फैज और आलिया शेख(Mehu Faiz and Alia Shaikh) का शव सूरजपुर(Surajpur) से करीब 5 किलोमीटर दूर जूर-पीढ़ा मार्ग पर खेत के नहर में पड़ा हुआ मिला। तालिब शेख(Tabil Shaikh) की पत्नी और बेटी बीती रात चौपाटी गए थे। वहां कुलदीप साहू पहुंचा था। उसने दोनों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। मामले की सूचना तालिब शेख(Tabil Shaikh) को मिली तो उसने पत्नी और बेटी को सुरक्षित घर पहुंचा दिया था। इसके बाद वह आरोपी कुलदीप(Kuldeep) को खोजने निकल गया था।janjaagrukta.com