ट्रक और बस की हुई भारी टक्कर उड़े परखच्चे,9 लोगों की मौत...
दुर्घटना में घायल 38 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।अब इस घटना की सूचना पुलिस और 108 टीम को दे दी गई है।

जनजागरुकता डेस्क। गुजरात के कच्छ जिले में स्थित भुज में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर से नौ लोगों के मारे जाने की खबर सामने आयी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए है जिन्हें अब इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना केरा और मुंद्रा के बीच हुई। जिसमें एक निजी बस और ट्रक के बीच भरी टक्कर हो गई। बता दे ,बस में 45 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। दुर्घटना में घायल 38 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।अब इस घटना की सूचना पुलिस और 108 टीम को दे दी गई है। janjaagrukta.com