जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, 18 पर मामला दर्ज

एसपी ऋषभ गर्ग के मुताबिक प्रारंभिक जांच के बाद वीडियो से पुष्टि के बाद 13 नामजद सहित 18 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, 18 पर मामला दर्ज

पलामू, जनजागरुकता डेस्क। झारखंड (Jharkahnd News) की राजधानी रांची से लगभग 175 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने 18 लोगों पर केश दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना तब हुई जब मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था।

मामले पर पुलिस अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी कि घटना चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम की है जब मुहर्रम का एक जुलूस शाहपुर, कल्याणपुर और कंकारी जैसे इलाकों से होकर गुजरा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषभ गर्ग ने बताया कि जुलूस के दौरान गाया बजाया गया और राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया। ध्वज के साथ कथित छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की।

अशोक चक्र की जगह उर्दू के शब्द व नीचे तलवार का निशान

एसपी ऋषभ गर्ग के मुताबिक ध्वज का रंग राष्ट्रीय ध्वज के समान ही थे, लेकिन उसमें अशोक चक्र गायब था। एसपी ने आगे बताया कि, अशोक चक्र के स्थान पर उर्दू में कुछ शब्द लिखे थे और नीचे तलवार का निशान था। प्रारंभिक जांच के बाद वीडियो से पुष्टि के बाद 13 नामजद सहित 18 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दूसरा मामला रांची में भी

वहीं दूसरा मामला रांची में भी सामने आया है। मुहर्रम के जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो हुआ है। वीडियो में तिरंगे के साथ छेड़छाड़ दिखा है। वायरल वीडियो में तिरंगे पर अशोक चक्र की जगह उर्दू में कुछ लिखा गया है। हालांकि, जनजागरुकता मीडिया इस वीडियो को पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो मुख्य मार्ग हनुमान मंदिर के पास का बताया जा रहा है। इसमें मुहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज भी लहराया जा रहा है। राष्ट्रध्वज के रंग तो संबंधित थे, लेकिन उजले रंग की पट्टी में होने वाले अशोक चक्र को हटा दिया गया है।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

इस मामले में डेली मार्केट थानेदार मधुसूदन मोदक ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

janjaagrukta.com