निकाय चुनाव से पहले Congress को करारा झटका, 86 कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का हाथ
बुधवार को लोरमी में डिप्टी सीएम अरूण साव भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा सरकार की विकास नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस नेता नंदकिशोर त्रिपाठी ने अपने 86 समर्थकों के साथ भाजपा जॉइन की।
![निकाय चुनाव से पहले Congress को करारा झटका, 86 कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का हाथ](https://janjaagrukta.com/uploads/images/202502/image_750x_67a43fea69829.jpg)
छत्तीसगढ़, जनजागरुकता। निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर त्रिपाठी समेत 86 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। डिप्टी सीएम अरूण साव ने उन्हें भाजपा में शामिल कर गमछा पहनाकर स्वागत किया।
बुधवार को लोरमी में डिप्टी सीएम अरूण साव भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा सरकार की विकास नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस नेता नंदकिशोर त्रिपाठी ने अपने 86 समर्थकों के साथ भाजपा जॉइन की।
भाजपा को अन्य क्षेत्रों में भी मिला समर्थन
सारधा जनपद क्षेत्र में भी दो प्रत्याशियों ने भाजपा का समर्थन किया और पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर अरूण साव ने लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुजीत वर्मा और वार्ड 14 से सोहन डड़सेना, वार्ड 15 से सुनील अहिरवार, वार्ड 16 से रंजिता भास्कर, और वार्ड 18 से पूर्णिमा यादव के समर्थन में सभा को संबोधित किया।
उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की और कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही हैं। मोदी सरकार मुफ्त चावल उपलब्ध करा रही है, वहीं साय सरकार महतारी वंदन योजना के जरिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। साथ ही, भाजपा सरकार ने शौचालय निर्माण, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं से जनता को राहत दी है।janjaagrukta.com