Braking: छत्तीसगढ़ के दो नगर निगमों में भाजपा की जीत, 8 अन्य स्थानों पर भी बढ़त, जानें कहां-कहां लहराया भगवा
बिलासपुर में भाजपा की पूजा विधानी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस के प्रमोद नायक 20 हजार वोटों से पीछे हैं। कोरबा में भाजपा की संजू देवी राजपूत तीसरे राउंड में 23,000 वोटों से आगे चल रही हैं।

छत्तीसगढ़, जनजागरुकता। छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पर हावी होती नजर आ रही है। भाजपा ने दो नगर निगमों पर कब्जा कर लिया है। अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत ने कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को 5000 वोटों से हराया। वहीं, चिरमिरी में भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय ने कांग्रेस के विनय जायसवाल को 4000 वोटों से मात दी है।
इसके अलावा, 8 नगर निगमों में भी भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 46404 वोटों से आगे चल रही हैं, उन्हें अब तक 93,858 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 47,554 वोट मिले हैं।
बिलासपुर में भाजपा की पूजा विधानी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस के प्रमोद नायक 20 हजार वोटों से पीछे हैं। कोरबा में भाजपा की संजू देवी राजपूत तीसरे राउंड में 23,000 वोटों से आगे चल रही हैं।
10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में महापौर, पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए मतगणना जारी है। इनमें 26 नगर पालिका में भाजपा और 5 में कांग्रेस आगे चल रही है, जबकि 4 नगर निगमों में निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और कार्यकर्ता उत्साह के साथ नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।janjaagrukta.com