दुर्ग और छपरा के बीच चलने वाली सारनाथ Express रद्द, अधिकारीयों ने दी जानकारी

गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, जो 19 फरवरी 2025 को दुर्ग से प्रस्थान करने वाली थी, और गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, जो 21 फरवरी 2025 को छपरा से चलने वाली थी, को रद्द कर दिया गया है।

दुर्ग और छपरा के बीच चलने वाली सारनाथ Express रद्द, अधिकारीयों ने दी जानकारी
दुर्ग और छपरा के बीच चलने वाली सारनाथ Express रद्द, अधिकारीयों ने दी जानकारी

दुर्ग, जनजागरुकता। परिचालनिक कारणों से दुर्ग और छपरा के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय दोनों दिशाओं में लागू होगा, जिससे दुर्ग से छपरा और छपरा से दुर्ग जाने वाले यात्रियों को प्रभावित होना पड़ेगा।

गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, जो 19 फरवरी 2025 को दुर्ग से प्रस्थान करने वाली थी, और गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, जो 21 फरवरी 2025 को छपरा से चलने वाली थी, को रद्द कर दिया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय परिचालनिक समस्याओं के कारण लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करें और वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें। रेलवे ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और यात्रियों को ताजा जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर जांचने की सलाह दी है।janjaagrukta.com