Chhattisgarh weather update: ठंड के दिन हुए खत्म, तापमान में बढ़ोतरी शुरू, मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह में ठंड पूरी तरह समाप्त हो सकती है। फरवरी महीने के अंत तक प्रदेश में ठंड का नामोनिशान नहीं रहेगा। हालांकि, चक्रवात का हल्का असर महसूस हो सकता है, लेकिन तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़, जनजागरुकता। प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तापमान गिर रहा था, तो कभी बढ़ रहा था, लेकिन अब धीरे-धीरे ठंड का असर खत्म हो रहा है और गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह में ठंड पूरी तरह समाप्त हो सकती है। फरवरी महीने के अंत तक प्रदेश में ठंड का नामोनिशान नहीं रहेगा। हालांकि, चक्रवात का हल्का असर महसूस हो सकता है, लेकिन तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वहीं रात के तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दो दिनों में तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाएं बंद हो रही हैं। 9 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। रायपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे साफ है कि ठंड की विदाई अब लगभग तय हो चुकी है।janjaagrukta.com