"भारत और इनके पेंडिंग पद्म अवॉर्ड्स" : Sonu Nigam

इस साल 26 जनवरी को पद्म अवॉर्ड्स 2025 की सूची जारी की गई, जिसमें सिनेमा और संगीत जगत के कई नामचीन चेहरों को सम्मानित किया गया। हालांकि, इस लिस्ट से सोनू निगम असंतुष्ट नजर आए।

"भारत और इनके पेंडिंग पद्म अवॉर्ड्स" : Sonu Nigam
"भारत और इनके पेंडिंग पद्म अवॉर्ड्स" : Sonu Nigam

मनोरंजन, जनजागरुकता डेस्क। संगीत की दुनिया के मशहूर गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) अपने बेहतरीन गानों के साथ-साथ अपने बयानों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले पद्म अवॉर्ड्स पर सवाल उठाया है।

हर साल भारत सरकार उन व्यक्तियों को पद्म अवॉर्ड्स से सम्मानित करती है जिन्होंने अपने क्षेत्र में खास योगदान दिया हो। इस साल 26 जनवरी को पद्म अवॉर्ड्स 2025 की सूची जारी की गई, जिसमें सिनेमा और संगीत जगत के कई नामचीन चेहरों को सम्मानित किया गया। हालांकि, इस लिस्ट से सोनू निगम असंतुष्ट नजर आए।

सोनू निगम ने जताई नाराजगी

सोनू निगम ने इस साल की पद्म अवॉर्ड्स सूची को लेकर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन गायकों का नाम लिया जिन्हें, उनके अनुसार, अभी तक इस सम्मान से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा, "दो ऐसे सिंगर्स जिन्होंने पूरी दुनिया के सिंगर्स को इंस्पायर किया है। एक को तो हमने पद्म श्री में निपटा दिया, जो हैं मोहम्मद रफी साहब। एक हैं, जिन्हें पद्म श्री भी नसीब नहीं हुआ, वो हैं किशोर कुमार जी। मरणोपरांत अवॉर्ड मिल रहे हैं ना।"

इन कलाकारों का भी किया जिक्र

सोनू निगम ने आगे कहा कि कई दिग्गज गायकों को आज तक पद्म अवॉर्ड्स नहीं मिला। उन्होंने कहा, "अल्का याग्निक जी का इतना शानदार करियर रहा है, उन्हें अब तक कोई सम्मान नहीं मिला। श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान, जिन्होंने अपनी कला से एक पीढ़ी को प्रेरित किया, उन्हें भी अब तक इस सम्मान से दूर रखा गया है।" सोनू निगम ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "भारत और इनके पेंडिंग पद्म अवॉर्ड्स।" 

इस साल के पद्म अवॉर्ड विजेता

इस साल कई कलाकारों को पद्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।

पद्म विभूषण: शारदा सिन्हा, लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम, कुमुदिनी रजनीकांत लखिया।

पद्म भूषण: नंदमुरी बालकृष्ण, अजित कुमार, अनंत नाग, शेखर कपूर, जतिन गोस्वामी, पंकज उधास।

पद्म श्री: अरिजीत सिंह, अशोक लक्ष्मण सराफ, अश्विनी भिड़े देशपांडे, बैरी जॉन, बेगम बातूल, भरत गुप्त।

सोनू निगम का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, और संगीत जगत के प्रशंसक भी इस पर अपनी राय दे रहे हैं।janjaagrukta.com