फिल्म 'Dhurandhar' से Ranveer Singh का लुक हुआ रिवील..
रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ से उनके लुक की झलक लीक हो गई है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जनजागरुकता डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ से उनके लुक की झलक लीक हो गई है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। हालांकि, 2024 में उनकी लीड रोल वाली कोई नई फिल्म नहीं आई है। फिलहाल, वह अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान सेट से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों और वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट से हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो और तस्वीरों में रणवीर सिंह को सूट-बूट में देखा जा सकता है, और उनके सिर पर गुलाबी पगड़ी भी है। उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी और चेहरे पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं। यह पहली बार होगा जब रणवीर सिंह पगड़ी में पर्दे पर दिखाई देंगे।
इसके अलावा, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह के लंबे बाल खुले हुए हैं। वह कुर्ता-पजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं, और उनके हाथ में सिगरेट भी है। 24 सेकंड के इस वीडियो में ऐसा लग रहा है कि वह किसी बच्चे को किडनैप कर रहे हैं।
फिल्म ‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अलावा, इस फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और यामी गौतम भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।