25 अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस किया जारी

बताया जा रहा कि, छत्‍तीसगढ़ के संभागायुक्त महादेव कावरे ने निर्धारित समय 10 बजे कार्यालय से अनुपस्थित लगभग 25 अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया गया हैं।

25 अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस किया जारी

रायपुर, जनजागरुकता। संभागायुक्त महादेव कावरे आज सुबह राजधानी रायपुर स्थित 3  शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया और निर्धारित समय 10 बजे कार्यालय से अनुपस्थित लगभग 25 अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया गया हैं। बता दें संभागायुक्त महादेव कावरे आज सुबह कृषि विभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में निर्धारित समय 10 बजे कोई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित नही थे। कार्यालय के मेन गेट पर लगा ताला देख संभागायुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संयुक्त संचालक से दूरभाष पर बात कर सभी अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

वहीं इसके बाद नगर एवं निवेश विभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय और सहकारी समितियों के पंजीयक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इन दोनों कार्यालयों में भी अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश संभागायुक्त ने दिए।निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम सहित शासकीय योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के लिए निर्धारित समय सीमा की जानकारी कार्यालयों के बाहर समुचित स्थान पर प्रदर्शित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने कुल 25 अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया हैं  

janjaagrukta.com