Mahtari Vandan Yojana की 12वीं किश्त जारी, तुरंत जांचें अपना बैंक खाता
सरकार का यह कदम प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहयोग की दिशा में एक अहम पहल है।
छत्तीसगढ़, जनजागरुकता। छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि जारी कर दी है। इस योजना के तहत 69.53 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।
हर जिले में करोड़ों की राशि वितरित
महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, फरवरी माह में विभिन्न जिलों के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी गई है। प्रमुख रूप से—
बालोद में 2.50 लाख महिलाओं को 23.10 करोड़
बलौदा बाजार में 3.27 लाख महिलाओं को 30.97 करोड़
बिलासपुर में 4.22 लाख महिलाओं को 39.54 करोड़
रायपुर में 5.31 लाख महिलाओं को 51.19 करोड़
दुर्ग में 4.02 लाख महिलाओं को 38.33 करोड़
कोरबा में 2.93 लाख महिलाओं को 27.34 करोड़
इसके अलावा अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में महिलाओं को योजना का लाभ मिला है।
अकाउंट तुरंत करें चेक!
अगर आप भी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं, तो तुरंत अपना बैंक खाता जांचें और सुनिश्चित करें कि राशि आपके खाते में जमा हुई है या नहीं। सरकार का यह कदम प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहयोग की दिशा में एक अहम पहल है।janjaagrukta.com