एशिया कप 2023 : भारत-श्रीलंका का टॉस 2.30 बजे

भारत vs श्रीलंका Asia Cup Final का रोमांच आज रविवार को दोपहर ढाई बजे के बाद देखा जा सकता है।

एशिया कप 2023 : भारत-श्रीलंका का टॉस 2.30 बजे

जनजागरुकता, खेल डेस्क। श्रीलंका में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप 2023 का फाइनल रण दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इसके लिए टॉस 2.30 बजे किया जाएगा। दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट के फाइनल में 8वीं बार आमने-सामने होंगी। 

देखा जाए तो इस मैच में भारत के पास 5 साल का खिताबी सूख खत्म करने का मौका होगा, वहीं डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अपने खिताब के बचाव में उतरेगी। बता दें कि इससे पहले खेले गए 7 फाइनल मैचों में 4 भारत ने व 3 में श्रीलंका को सफलता मिली है।

भारत के प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका के प्लेइंग-11

दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, मथीश पथिराना और प्रमोद मदुशन।

janjaagrukta.com