रायपुर में BJP प्रत्याशी की बड़ी बढ़त, जानें 10 नगर निगमों की ताजा स्थिति

मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

रायपुर में BJP प्रत्याशी की बड़ी बढ़त, जानें 10 नगर निगमों की ताजा स्थिति
रायपुर में BJP प्रत्याशी की बड़ी बढ़त, जानें 10 नगर निगमों की ताजा स्थिति

छत्तीसगढ़, जनजागरुकता। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है। 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों के साथ 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत कुल 173 नगरीय निकायों में अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए मतगणना हो रही है। मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

महापौर पद के लिए प्रमुख मुकाबले:

रायपुर: भाजपा की मीनल चौबे बनाम कांग्रेस की दीप्ति प्रमोद दुबे

दुर्ग: भाजपा की अलका बाघमार बनाम कांग्रेस की प्रेमला पोषण साहू

राजनांदगांव: भाजपा के मधुसूदन यादव बनाम कांग्रेस के निखिल द्विवेदी

जगदलपुर: भाजपा के संजय पांडेय बनाम कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू

रायगढ़: भाजपा के जीवर्धन चौहान बनाम कांग्रेस की जानकी काटजू

कोरबा: भाजपा की संजू देवी राजपूत बनाम कांग्रेस की उषा तिवारी

बिलासपुर: भाजपा की पूजा विधानी बनाम कांग्रेस के प्रमोद नायक

अंबिकापुर: भाजपा की मंजूषा भगत बनाम कांग्रेस के अजय तिर्की

चिरमिरी: भाजपा के राम नरेश राय बनाम कांग्रेस के डॉ. विनय जायसवाल

सभी निगमों में भाजपा प्रत्याशी आगे:

रायपुर: भाजपा की मीनल चौबे 34 हजार वोटों से आगे, जबकि कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 17101 वोट मिले हैं।

अंबिकापुर: भाजपा की मंजूषा भगत 3000 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।

चिरमिरी: भाजपा के राम नरेश राय 2900 से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

बिलासपुर: भाजपा की पूजा विधानी पहले राउंड में 9 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

दुर्ग: भाजपा की अलका बाघमार 16877 वोटों से आगे हैं, कांग्रेस की प्रेमलता साहू पीछे चल रही हैं।

रायगढ़: भाजपा के जीवर्धन चौहान की बढ़त बरकरार है।

कोरबा: भाजपा की संजू देवी की बढ़त बरकरार है।

जगदलपुर: भाजपा के संजय पांडेय आगे चल रहे हैं।

राजनांदगांव: भाजपा के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस पर बड़ी बढ़त बनाई है।

भाजपा सभी 10 नगर निगमों में मजबूत बढ़त बनाए हुए है, जिससे कांग्रेस के लिए चुनौती बढ़ती दिख रही है।janjaagrukta.com