Breaking - राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध लोक कलाकार अमृता बारले का निधन

दुर्ग जिले की 65 वर्षीय लोक कलाकार अमृता बारले लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थी।

Breaking - राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध लोक कलाकार अमृता बारले का निधन

दुर्ग, जनजागरुकता। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की मशहूर लोक कलाकार, राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध भरथरी एवं पंथी कलाकार अमृता बारले का निधन हो गया है। दुर्ग जिले की 65 वर्षीय लोक कलाकार अमृता बारले लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थी। 

आपको बता दें कि अमृता बारले मिनीमाता राज्य अलंकरण सम्मान से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध भरथरी एवं पंथी कलाकार थीं। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से कला जगत में शोक की लहर है।

9 वर्ष की उम्र में कला क्षेत्र में कदम रखी थी

अमृता बारले का जन्म 2 मई 1958 में छत्तीसगढ़ के पाटन विकासखंड के ग्राम बठेना हुआ था। अमृता बारले ने छत्तीसगढ़ के ग्राम बठेना (दुर्ग) से 9 वर्ष की उम्र में 1970 से 2023 तक कला यात्रा रही है। उनके निधन पर बड़ी संख्या में शासन, प्रशासन के लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

janjaagrukta.com