Delhi Elections 2025: विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान..5 फरवरी को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया हैं। वहीं वोटिंग की तारीख 5 फरवरी होंगी, जबकि 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे जारी होंगे।

Delhi Elections 2025: विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान..5 फरवरी को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

जनजागरुकता डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों की घोषणा कर दी है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। वोटिंग की तारीख 5 फरवरी होंगी, जबकि 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे जारी होंगे। इसी के साथ दिल्ली में आचार संहिता लागू कर दी गई है। बता दें कि दिल्ली की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा ऐसे में 23 फरवरी से पहले नई सरकार बनाने के लिए चुनाव की तारीख तय की गई है। 

दरअसल, चुनाव आयोग की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया हैं। बता दें दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। वोटिंग की तारीख 5 फरवरी होंगी, जबकि 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे जारी होंगे। राजधानी दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब चुनाव अवधि पूरी होने तक सरकारी मशीनरी एक तरह से चुनाव आयोग के नियंत्रण में रहेगी। दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद ही आचार संहिता हटेगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार (6 जनवरी) को ही फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर चुके हैं। नई लिस्ट के अनुसार, इस बार दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता हैं।

बता दें कि, केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि, दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ वोटर्स हैं, पुरुष वोटर्स की संख्या 83.49 लाख है, महिला वोटर्स की संख्या 71.74 लाख है और युवा वोटर्स की संख्या 25.89 लाख है। जबकि पहली बार वोटिंग करने वाले वोटर्स की संख्या 2.08 लाख है। दिल्ली में बहुमत से सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है।

janjaagrukta.com