नशे में धुत्त पूर्व मुख्य सचिव ने डिवाइडर पर चढ़ाई कार, टूटा हाथ, जानिए पूरी खबर..
मामूली रूप से घायल दो अन्य व्यक्ति, जो कार में सवार थे, ढांड को अस्पताल में भर्ती कराकर मौके से चले गए। मामले को ड्रिंक एंड ड्राइव से जोड़ा जा रहा है।
छत्तीसगढ़, जनजागरुकता। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का दरवाजा अंदर की ओर धंस गया। हादसे में ढांड का दायां हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दावा किया कि कार सवार नशे में थे। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ढांड के हाथ में दो फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। उनका इलाज जारी है। यह घटना रायपुर के गौरव पथ इलाके में हुई, जिसे हालिया बताया जा रहा है।
पुलिस को घटना की जानकारी न देने के कई कारण सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि मामूली रूप से घायल दो अन्य व्यक्ति, जो कार में सवार थे, ढांड को अस्पताल में भर्ती कराकर मौके से चले गए। मामले को ड्रिंक एंड ड्राइव से जोड़ा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, ढांड के साथ कार में मौजूद अन्य व्यक्ति भी किसी रासायनिक प्रभाव के चलते अपना आपा खो बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय विवेक ढांड खुद कार चला रहे थे और किसी से फोन पर बहस कर रहे थे। फोन पर हुई बहस में गाली-गलौज के बाद ढांड का गुस्सा नियंत्रण से बाहर हो गया, जिसके चलते उन्होंने तेज रफ्तार से डिवाइडर पर कार चढ़ा दी।
हादसे के बाद घायल व्यक्ति ने गुस्से में कहा कि उनके कारण दो सरकारें चली गईं और अब बचे हुए लोग भी मुश्किल में हैं। इसके बाद दोनों मामूली घायल व्यक्ति अस्पताल से निकल गए।