Election : कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, महिला सुरक्षा और पत्रकारों के लिए किए अहम ऐलान

स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा, पत्रकारों के लिए भी कई सुविधाओं का वादा किया गया है।

Election : कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, महिला सुरक्षा और पत्रकारों के लिए किए अहम ऐलान
Election : कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, महिला सुरक्षा और पत्रकारों के लिए किए अहम ऐलान

नई दिल्ली, जनजागरूकता डेस्क। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने नगरीय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस बार कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। साथ ही, स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा, पत्रकारों के लिए भी कई सुविधाओं का वादा किया गया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र की प्रमुख घोषणाएं:

✅ महिला सुरक्षा और सुविधाएं:

तालाबों और घाटों का संरक्षण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

महिलाओं के लिए घाटों और तालाबों पर चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे।

शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन (टॉयलेट) की व्यवस्था होगी।

सभी चौक-चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

स्कूली और कॉलेज छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नेपकिन प्रदान किए जाएंगे।

✅ रोजगार और युवाओं के लिए विशेष योजनाएं:

युवाओं को रोजगार देने के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में यूथ हब बनाए जाएंगे।

महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार देने के लिए विशेष पहल की जाएगी।

चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण देकर उचित स्थानों पर वेंडिंग-जोन बनाए जाएंगे।

✅ जनता के लिए प्रमुख सुविधाएं:

श्रद्धांजलि राशि योजना के तहत बीपीएल कार्डधारियों को मिलने वाली राशि ₹2000 से बढ़ाकर ₹5000 की जाएगी।

निगमों के अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए प्रयास किया जाएगा।

संपत्तिकर, जल उपभोक्ता शुल्क और अन्य टैक्स की ऑनलाइन भुगतान सुविधा दी जाएगी।

सभी सरकारी स्कूलों और आत्मानंद स्कूलों में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।

प्रत्येक वार्ड में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होगा।

✅ शहर विकास और पारदर्शिता:

निकायों के अध्यक्षों को पूर्व सरकार द्वारा दिए गए अधिकार पुनः दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए निकायों में सिटीजन चार्टर लागू किया जाएगा।

सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा दी जाएगी।

मकान आबंटन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि सभी जरूरतमंदों को घर मिल सके।

निकाय क्षेत्रों में जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र की घर पहुंच सेवा शुरू की जाएगी।

सरकारी भूमि पर काबिज भूमिहीन लोगों को धरना अधिकार प्रदान किया जाएगा।

नगरों को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

✅ पत्रकारों और व्यापारियों के लिए विशेष सुविधाएं:

सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाइटेक रेस्ट रूम बनाए जाएंगे।

प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार की स्थापना की जाएगी।

सार्वजनिक कार्यक्रमों जैसे दशगात्र, बेटी विवाह आदि में निःशुल्क पानी टैंकर उपलब्ध कराया जाएगा।

कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र में शहरी विकास, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर खास जोर दिया है। पार्टी का कहना है कि अगर वे निकाय चुनाव में जीतते हैं, तो इन सभी वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।janjaagrukta.com