युवा महोत्सव में पद्मश्री Anand Kumar का प्रेरणादायक संवाद, सफलता के लिए अनुशासन, सकारात्मक सोच और धैर्य का महत्व..
युवाओं को यह संदेश दिया कि समर्पण और सच्चाई के साथ मेहनत करने से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।
रायपुर, जनजागरुकता। युवा महोत्सव के दूसरे दिन सुपर 30 के संस्थापक और पद्मश्री से सम्मानित आनंद कुमार ने अपने अनुभवों से युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने अपने जीवन की कठिन चुनौतियों का उल्लेख करते हुए सफलता के चार महत्वपूर्ण आधार साझा किए – प्रबल प्रयास, सकारात्मक सोच, निरंतर मेहनत और धैर्य।
उन्होंने अपने संबोधन में सुपर 30 के पहले विद्यार्थी अभिषेक राज की संघर्षपूर्ण यात्रा का उदाहरण दिया और बताया कि कैसे अनुशासन और लगन ने उन्हें सफल बनाया। साथ ही, सुपर 30 के अन्य विद्यार्थियों जैसे शशि नारायण और निधि झा की कहानियों को साझा करते हुए उनकी आईआईटी तक की उपलब्धि पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को यह संदेश दिया कि समर्पण और सच्चाई के साथ मेहनत करने से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने आनंद कुमार से सवाल पूछे, जिनमें उनकी दिनचर्या, अनुशासन बनाए रखने के तरीके और एक आदर्श शिक्षक बनने से जुड़े प्रश्न शामिल थे। आनंद कुमार ने इन सवालों के उत्तर देते हुए युवाओं को दृढ़ संकल्प और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।janjaagrukta.com