18 जनवरी को प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 55 वीं पुण्यतिथि..
यह कार्यक्रम पूरे विश्व में एक साथ और एक ही समय पर आयोजित किए जाएंगे। राजधानी रायपुर में श्रंद्धांजलि सभाओं का आयोजन विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर और चौबे कॉलोनी सहित सभी पंद्रह सेवाकेंद्रों पर किया जाएगा।
रायपुर, जनजागरुकता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्य 18 जनवरी को अपने संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 55वीं पुण्यतिथि को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाएंगे। यह अलौकिक संस्था, जो विश्व के 137 देशों में फैले 8500 से अधिक सेवाकेंद्रों के माध्यम से कार्यरत है, अपने दस लाख सदस्यों के साथ पूरे दिन आत्म चिंतन और राजयोग के अभ्यास द्वारा विश्व में शांति के संदेश का प्रसार करेगी।
यह कार्यक्रम पूरे विश्व में एक साथ और एक ही समय पर आयोजित किए जाएंगे। राजधानी रायपुर में श्रंद्धांजलि सभाओं का आयोजन विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर और चौबे कॉलोनी सहित सभी पंद्रह सेवाकेंद्रों पर किया जाएगा। प्रातः काल से प्रार्थना सभाओं का दौर शुरू होगा, जिसके बाद ब्रह्मा बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और परमात्मा को भोग लगाया जाएगा। संस्था के मुख्यालय, माउंट आबू में भी विशाल स्तर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न देशों से आए लगभग 25,000 लोग भाग ले रहे हैं।janjaagrukta.com