CG Winter : आगामी 2 दिन जारी रहेगा ठंड का सितम, गिरेगा पारा..पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बता दें छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान (temperature) में कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि होने की सम्भावना है।

CG Winter : आगामी 2 दिन जारी रहेगा ठंड का सितम, गिरेगा पारा..पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आगामी 2 दिन जारी रहेगा ठंड का सितम..

रायपुर, जनजागरूकता। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राजधानी रायपुर (Raipur) में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान (temperature) में कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि होने की सम्भावना है। प्रदेश में अगले दिनों तक तापमान (temperature) में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। वहीं शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान 32 डिग्री तापमान (temperature) सुकमा में और सबसे कम तापमान 5.2 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंडी का दौर जारी है। बीते तीन दिनों से रात का तापमान (temperature) लगातार गिर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के चलते राज्य में अच्छी ठंड पड़ रही है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। साथ ही रायपुर में आज आसमान साफ रहेगा। वहीं आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान (temperature) 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दो दिनों के बाद लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है। 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी क्षेत्र में शीतलहर जैसी परिस्थिति बन सकती है। वहीं आज यानि शनिवार को न्यूनतम तापमान(temperature)  में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। वहीं, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर की संभावना जताई जा रही हैं। बता दें कि, आज से आने वाले 2-3 दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। जिसके असर से कड़ाके की ठंड पड़ सकती हैं। आज राजधानी रायपुर (Raipur) में राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ़ रहने वाला है। आज अधिकतम तापमान(temperature)  29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दो दिनों के बाद लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

janjaagrukta.com