केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah छत्तीसगढ़ दौरे पर, आचार्य विद्यासागर की समाधि स्थल पर करेंगे दर्शन

अमित शाह दोपहर 2:50 बजे मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लेंगे और फिर प्रज्ञागिरी हेलीपैड से वापस रायपुर लौट जाएंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah छत्तीसगढ़ दौरे पर, आचार्य विद्यासागर की समाधि स्थल पर करेंगे दर्शन
केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah छत्तीसगढ़ दौरे पर, आचार्य विद्यासागर की समाधि स्थल पर करेंगे दर्शन

छत्तीसगढ़, जनजागरुकता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में आयोजित समाधि स्मृति महा महोत्सव में शामिल होंगे, जो आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद शाह मां बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन भी करेंगे।

अमित शाह का दौरा और कार्यक्रम

गृह मंत्रालय और प्रशासन द्वारा शाह के दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वे दोपहर 12:55 बजे डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी हेलीपैड पर पहुंचेंगे और 1:10 बजे समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होंगे। जैन समाज के अनुसार, इस अवसर पर गृहमंत्री विद्यासागर महाराज की तस्वीर वाला ₹100 का स्मृति सिक्का जारी कर सकते हैं। इसके अलावा, भारतीय डाक विभाग द्वारा विशेष डाक टिकट और लिफाफा भी जारी किए जाने की संभावना है।

इसके बाद अमित शाह दोपहर 2:50 बजे मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लेंगे और फिर प्रज्ञागिरी हेलीपैड से वापस रायपुर लौट जाएंगे।

विद्यासागर महाराज की समाधि और पुण्यतिथि कार्यक्रम

गौरतलब है कि आचार्य विद्यासागर महाराज ने 18 फरवरी 2024 को डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। उनकी प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 1 से 6 फरवरी 2025 तक चंद्रगिरी ट्रस्ट द्वारा भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अमित शाह समाधि स्थल पर दर्शन करेंगे और पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाग लेंगे।janjaagrukta.com