WEATHER : छत्‍तीसगढ़ में सर्दी बढ़ी, छाया कोहरा, अगले 3 दिनों में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अब उत्तर से आने वाली ठंडी व शुष्क हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा और इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

WEATHER : छत्‍तीसगढ़ में सर्दी बढ़ी, छाया कोहरा, अगले 3 दिनों में और बढ़ेगी ठंड

रायपुर, जनजागरुकता। गुरुवार सुबह से ही रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में ठिठुरन बनी हुई है। रायपुर में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। साथ ही उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश भर में शीतलहर का आभास होने लगा है। हालांकि अधिकतम तापमान में जहां गिरावट आई है, वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। ठंडी हवाओं के चलते दोपहर में भी इन दिनों गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है।

बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर, जगदलपुर में भी अधिकतम तापमान में गिरावट रही।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अब उत्तर से आने वाली ठंडी व शुष्क हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा और इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। आने वाले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके साथ ही अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

janjaagrukta.com