Accident : स्कूटी में सवार महिला चिकित्सक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

घटना में एक महिला चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई और अज्ञात वाहन चालक मौके पर फरार हो गया।

Accident : स्कूटी में सवार महिला चिकित्सक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

बालाघाट/किरनापुर, जनजागरुकता। शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे किरनापुर के ग्राम सिवनी से माेरवाही के बीच एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना में एक महिला चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई और अज्ञात वाहन चालक मौके पर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ड्यूटी करने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थीं

शांति नगर किरनापुर बालाघाट निवासी महिला चिकित्सक शालू पति होमेंद्र क्षीरसागर 35 वर्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माटे में पदस्थ थीं। जो रोजाना की तरह स्कूटी क्रमांक एमपी 50 जेए 4982 में सवार होकर ड्यूटी करने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थीं। इसी दौरान वो ग्राम सिवनी से मोरवाही के बीच पहुंची थीं कि एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे शालू क्षीरसागर ने मौके पर दम तोड़ दिया।

आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है

थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह बैस ने बताया कि महिला चिकित्सक नगर किरनापुर की रहने वाली थीं। जो रोजाना की तरह माटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी करने जा रही थीं। इसी बीच सिवनी से मोरवाही मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हाे गया। हादसे के बाद से फरार हुए वाहन की पतासाजी करने के लिए आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है।

janjaagrukta.com