छत्तीसगढ़ में पश्चिमी हवाओं के गुजरने के बाद बढ़ने लगी है ठंड अगले 3 दिनों में तापमान गिरने की है सम्भावना

रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में सुबह तक छाया रहा कोहरा हालाँकि बाद में धुप निकल गया।

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी हवाओं के गुजरने के बाद बढ़ने लगी है ठंड अगले 3 दिनों में तापमान गिरने की है सम्भावना

रायपुर, जनजागरुकता। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में सुबह तक छाया रहा कोहरा हालाँकि बाद में धुप निकल गया। शनिवार को रायपुर में 14.4 डिग्री था जो घटकर 13 .8 डिग्री पहुँच गया। बिलासपुर में रात का पारा  14.4 से घटकर 13.2 डिग्री पहुँचा। राजनांदगांव में रात का पारा 12.5 डिग्री था जो घटकर 11.7 रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेशभर में नारायणपुर में सबसे ज्यादा ठंड रहा। यहाँ न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। पश्चिमी हलचल के असर कम होने से रात के तापमान में गिरावट कम हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री बीजापुर में रहा।

janjaagrukta.com