BJP का संकल्प पत्र जारी: स्कूल, कॉलेज और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान, जानें पूरी जानकारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, डिप्टी सीएम अरुण साव और घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल भी मौजूद रहे।

BJP का संकल्प पत्र जारी: स्कूल, कॉलेज और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान, जानें पूरी जानकारी
BJP का संकल्प पत्र जारी: स्कूल, कॉलेज और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान, जानें पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़, जनजागरुकता। निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की उपस्थिति में इसे सार्वजनिक किया गया। भाजपा ने इस संकल्प पत्र को ‘अटल विश्वास पत्र’ नाम दिया है।

भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संकल्प पत्र को प्रदेश के विकास का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, डिप्टी सीएम अरुण साव और घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल भी मौजूद रहे।

घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु:

✅ नजूल भूमि स्वामित्व पर नया कानून: सभी पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाया जाएगा।

✅ आवास योजना में तेजी: रुके हुए पीएम आवास शहरी परियोजनाओं को जल्द पूरा किया जाएगा।

✅ महिलाओं को कर में छूट: उनके नाम पर दर्ज संपत्तियों पर 25% की विशेष छूट मिलेगी।

✅ पिंक टॉयलेट: सभी बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए अधिक पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे।

✅ शिक्षा में डिजिटल सुविधा: स्कूल और कॉलेजों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

✅ स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सहयोग: पीएम स्वनिधि योजना के तहत ₹30,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

✅ समाधान योजना: पुराने संपत्ति कर पर बिना जुर्माना और ब्याज के एकमुश्त समाधान मिलेगा।

✅ छात्राओं के लिए सुविधा: स्कूल-कॉलेज में मुफ्त सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे।

✅ यूजर चार्ज में सुधार: शुल्क प्रणाली को सरल और तर्कसंगत बनाया जाएगा।

✅ स्व-सहायता समूहों के लिए सुविधा: नगर निगम में बर्तन बैंक स्थापित किए जाएंगे।

स्व. सहायता समूह के लिए नगर निगम में बर्तन बैंक की करेंगे स्थापना करेंगे…janjaagrukta.com