CM ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और शांति के दूत थे। उन्होंने हमेशा देश दुनिया को शांति की सीख दी है।

CM ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि..
CM ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि..

छत्तीसगढ़, जनजागरुकता। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने निवास में महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित और पूजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और शांति के दूत थे। उन्होंने हमेशा देश दुनिया को शांति की सीख दी है।

उन्होंने कहा कि गांधी जी के जीवन मूल्य और आदर्श सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे और प्रदेश प्रवक्ता दीपक महेश भी उपस्थित थे।janjaagrukta.com