मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार राजधानी में, विस चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे

संवेदनशील मतदान केन्द्रों, कितनी फोर्स की जरुरत पड़ेगी इसकी जानकारी लेंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार राजधानी में, विस चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे

रायपुर, जनजागरुकता। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर दौरे पर है। वे राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की गुरूवार को समीक्षा करेंगे। इस दौरान नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव की प्रदेश में तैयारियों की जानकारी लेंगे।

राजधानी पहुंचने पर स्वागत किया गया

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया।

प्रदेश के तैयारियों की जानकारी लेंगे

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेन्द्र शर्मा और नितेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू और आर.के. गुप्ता, वरिष्ठ प्रधान सचिव एन.एन. बुटोलिया, प्रधान सचिव एस.बी. जोशी और अवर सचिव रितेश सिंह भी रायपुर पहुंचे हैं।इस दौरान प्रदेश के तैयारियों की जानकारी लेंगे।

janjaagrukta.com