Accident : डंपर वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी ठोकर, महिला की मौत
बता दें एक डंपर वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना से इलाके में हडकंप मच गया।
रायगढ़, जनजागरूकता। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) राज्य के रायगढ़ (Raigarh) जिले में एक डंपर वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। जिसके बाद दोनों कों इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना से इलाके में हडकंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके से पहुंची और मामला दर्ज कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना जूटमिल थाना क्षेत्र का हैं। मृतक की पहचान उमा अधिकारी (Uma Adhikari) 56 वर्ष बाजीनपाली निवासी के रूप में हुई। बताया जा रहा कि, बुधवार की सुबह बाइक सवार पति-पत्नी पति प्रहलाद अधिकारी (Prahlad Adhikari) और उमा अधिकारी 56 वर्ष (Uma Adhikari)घरघोड़ा बैंक में पैसा निकालने के लिए गए थे। इस दौरान दोपहर में बैंक से पैसा मिलने के बाद दोनों बाइक से रायगढ़ से लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक डंपर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडी के पास बाइक सवार पति-पत्नी को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। वहीं आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना डायल 112 को दिया, जिसे उपचार के लिए घरघोड़ सीएचसी ले गए, जिसके बाद डाक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ रेफर कर दिया, जहाँ जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना से इलाके में हडकंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके से पहुंची और मामला दर्ज कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस मामले की जाँच में जुट गई। साथ ही पुलिस ममाले की जाँच कर रही हैं।