Election Breaking: किस दिन है चुनाव आपके यहां: देखिये पूरा शेड्यूल..

नगरीय क्षेत्र में कुल 5,970 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 5 वार्डों के उपचुनाव के लिए 22 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिसमें 1,531 संवेदनशील और 131 अति-संवेदनशील मतदान केंद्र होंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा साल में चार बार मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

Election Breaking: किस दिन है चुनाव आपके यहां:  देखिये पूरा शेड्यूल..
Election Breaking: किस दिन है चुनाव आपके यहां: देखिये पूरा शेड्यूल..

छत्तीसगढ़, जनजागरुकता। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव एक ही चरण में संपन्न होगा, जबकि पंचायत चुनाव, जो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए होता है, तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया 22 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी, और उसी दिन नामांकन भरने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। नामांकन 22 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक वापस लिया जा सकेगा। शहरी क्षेत्र का मतदान 11 फरवरी को होगा, और मतगणना 15 फरवरी को की जाएगी।

पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा, जो 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को संपन्न होगा। चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि कुल 1,00,258 पदों पर चुनाव होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 31,041 मतदान केंद्र होंगे, जिनमें से 7,128 संवेदनशील और 2,161 अति-संवेदनशील मतदान केंद्र होंगे।

नगरीय क्षेत्र में कुल 5,970 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 5 वार्डों के उपचुनाव के लिए 22 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिसमें 1,531 संवेदनशील और 131 अति-संवेदनशील मतदान केंद्र होंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा साल में चार बार मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

नगरीय निकाय चुनाव:

10 नगर निगम,

49 नगर पालिका परिषद,

114 नगर पंचायतों में चुनाव होगा।

नगरीय निकाय चुनाव EVM से होगा।

कुल मतदाता: 44,74,269

पुरुष: 22,00,525

महिला: 22,73,232

अन्य: 512

कुल मतदान केंद्र: 5,970

संवेदनशील केंद्र: 1,531

अति-संवेदनशील केंद्र: 131

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव:

433 जिला पंचायत सदस्य,

2,973 जनपद पंचायत सदस्य,

11,672 ग्राम पंचायत सरपंच,

1,60,180 ग्राम पंचायत पंच के लिए चुनाव होगा।

कुल मतदाता: 1,58,12,580

पुरुष: 78,20,202

महिला: 79,92,184

अन्य: 194

मतदान तिथियां:

17, 20 और 23 फरवरी 2025

मतगणना तिथियां:

18, 21 और 24 फरवरी 2025

परिणाम घोषणा:

पंच, सरपंच, जनपद सदस्य: खंड स्तर पर 19, 22 और 25 फरवरी को।

जिला पंचायत सदस्य: जिला मुख्यालय पर 20, 23 और 25 फरवरी को।

janjaagrukta.com