BPSC के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, 30 अभ्यर्थी हिरासत में; 350 के खिलाफ FIR दर्ज..

सचिवालय थाना में दर्ज प्राथमिकी के तहत 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 26 पटना जिले से बाहर के हैं।

BPSC के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, 30 अभ्यर्थी हिरासत में; 350 के खिलाफ FIR दर्ज..
BPSC के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, 30 अभ्यर्थी हिरासत में; 350 के खिलाफ FIR दर्ज..

पटना, जनजागरुकता डेस्क। 70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर पुनः आयोजित करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल 350 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला प्रशासन के अनुसार, गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने नेहरू पथ, इनकम टैक्स गोलंबर, लोहियापथ चक्र और वीरचंद पटेल पथ पर प्रदर्शन कर यातायात बाधित किया, जिससे लोक व्यवस्था प्रभावित हुई।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई और एक पुलिसकर्मी को गिरा दिया गया। जांच में दो कोचिंग संचालकों की भूमिका पाई गई, जिन्होंने टेलीग्राम के माध्यम से प्रदर्शनकारियों को एकत्र किया। सचिवालय थाना में दर्ज प्राथमिकी के तहत 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 26 पटना जिले से बाहर के हैं।

प्रशासन का कहना है कि यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और सुनवाई 31 जनवरी को होनी है। बावजूद इसके, प्रदर्शनकारियों ने दबाव बनाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं किया लेकिन यातायात बाधित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां की जाएंगी। अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पटना के शिक्षक रामान्शु मिश्रा भी शामिल हैं। हिरासत में लिए गए अधिकांश प्रदर्शनकारी राजधानी के बाहर के हैं और कुछ अन्य राज्यों से भी आए थे। पुलिस ने प्रदर्शन को अवैध बताते हुए आगे सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।janjaagrukta.com