कर्तव्य पथ पर सर्द मौसम के बीच Republic Day की फुल-ड्रेस परेड की रिहर्सल..
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि होंगे। वे 25 जनवरी को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। यह उनकी 2024 में राष्ट्रपति बनने के बाद भारत की पहली यात्रा होगी।
राष्ट्रीय, जनजागरुकता डेस्क। गणतंत्र दिवस के विशेष आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के बीच कर्तव्य पथ पर आज रक्षा बलों ने फुल-ड्रेस रिहर्सल की। इस बार परेड में देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल होंगी, जो भारत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेंगी।
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि होंगे। वे 25 जनवरी को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। यह उनकी 2024 में राष्ट्रपति बनने के बाद भारत की पहली यात्रा होगी।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना के स्वदेशी और आधुनिक हथियारों की झलक मिलेगी। इसमें नाग मिसाइल सिस्टम, टी-90 भीष्म टैंक, सारथ टैंक, ब्रह्मोस मोबाइल लॉन्चर, चेतक ऑल-टेरेन व्हीकल, बजरंग लाइट स्पेशलिस्ट वाहन, अग्निबाण मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर आदि शामिल हैं। इसके साथ ही सेना कपिध्वज स्पेशलिस्ट मोबिलिटी वाहन, नंदीघोष क्विक रिएक्शन फोर्स वाहन, शॉर्ट ब्रिज सिस्टम, संजय बैटल फील्ड सर्विलांस सिस्टम और आकाश मिसाइल सिस्टम का भी प्रदर्शन करेगी।
सेना के जवान लंबे समय से इस परेड की तैयारी में जुटे हैं। इस बार सिग्नल रेजिमेंट की महिला अधिकारी रितिका भी परेड का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने बताया कि सूरज निकलने से पहले ही उनका पूरा दल जागकर विजय चौक पहुंच जाता है और प्रैक्टिस करता है।
जम्मू और कश्मीर राइफल्स के मार्चिंग दल का नेतृत्व मेजर विक्रमजीत सिंह कर रहे हैं। उन्होंने इसे अपने और अपनी रेजिमेंट के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ भी उनकी रेजिमेंट से हैं, और इस परेड में भाग लेना उनके लिए गर्व का विषय है।janjaagrukta.com