प्रशासनिक अफसरों में फेरबदल- राज्य के 14 अफसरों का हुआ तबादला
राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।
रायपुर, जनजागरुकता। राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 कर्मचरियों का तबादला किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माना जा रहा है, और इन अधिकारियों को सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कोरिया और रामानुजगंज में तैनात किया गया है। सूरज कश्यप को सुकमा में पोस्ट किया गया है, और ये सभी 14 अधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग में कार्यरत थे।
इनमें अरुण कुमार मरकाम कोरिया, राजेश पात्रे दंतेवाड़ा, गिरधारी लाल यादव मुंगेली, अजय कुमार उरांव कोंडागांव, अतुल कुमार शेटे बीजापुर, कैलाश प्रसाद वर्मा बीजापुर, लिंगराज सिदार मनेंद्रगढ़, सूरज कुमार कश्यप सुकमा, जयशंकर उरांव नारायणपुर, बनसिंह नेताम सरगुजा, देवेन्द्र कुमार प्रधान बलरामपुर, विशाल कुमार महाराणा गरियाबंद, और उमेश कुमार पटेल को कोरिया भेजा गया है। जबकि दिव्या वैष्णव को सामान्य प्रशासन में ही पदस्थ किया गया है।