छाया चित्र प्रदर्शनी में देखें बापू के जीवन दर्शन
संस्कृति विभाग के मार्गदर्शन में 3 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ विवेक आचार्य ने किया।
रायपुर, जनजागरुकता। संस्कृति विभाग अंतर्गत पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय रायपुर द्वारा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी की जीवन यात्रा पर तीन दिवसीय चित्र-प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें उनके जन्म, बचपन, परिवार, किशोरावस्था में अध्ययन सहित जीवनकाल की उल्लेखनीय घटनाओं से संबन्धित 100 से अधिक चित्रों का समावेश है, जो भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में बापू के संघर्षों को दर्शाते हैं।
गांधीजी के 22 से 27 नवंबर के दौरान छत्तीसगढ़ प्रवास से संबन्धित दस्तावेज़ भी इस प्रदर्शनी के आकर्षण होंगे। प्रदर्शनी का शुभारंभ विवेक आचार्य, संचालक पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय करेंगे।
महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर के कला वीथिका में इस प्रदर्शनी का अवलोकन 02 अक्टूबर 2023 से 04 अक्टूबर 2023 तक सुबह 10.30 बजे से शाम 05.30 तक किया जा सकता है।