आज नियुक्त हो सकता है पर्यवेक्षक,सोमवार को लगेगी मुहर..
विधायक दल के नेता के नाम पर सहमति लग सकती है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में एक मुख्यमंत्री सहित छह मंत्री होंगे।

दिल्ली जनजागरुकता डेस्क। सोमवार तक नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। दिल्ली में मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा रविवार को दो पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर सकती है। केंद्रीय मंत्री, सांसद या भाजपा के वरिष्ठ नेता पर्यवेक्षक हो सकते हैं। बता दे,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से दिल्ली वापस आ गए हैं। भाजपा नेताओं की माने तो अब केंद्रीय नेताओं की बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से दिल्ली वापस आ गए हैं। भाजपा नेताओं की माने तो अब केंद्रीय नेताओं की बैठक होगी। इसमें पर्यवेक्षक की नियुक्ति होगी। ये पर्यवेक्षक दिल्ली के 48 विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। दिल्ली की जमीनी स्तर पर मुद्दों को लेकर बात करेंगे। उसी आधार पर विधायक दल के नेता के नाम पर सहमति लग सकती है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में एक मुख्यमंत्री सहित छह मंत्री होंगे।
बता दे,दिल्ली में मंत्री बनाने से पूर्व हर वर्ग को मौका दिया जाएगा। इसमें महिला, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक वर्ग सहित अन्य को उचित मौका दिया जाएगा।janjaagrukta.com