Baloda Bazar : गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से 4 लोग झुलसे, लाखों का सामान जलकर ख़ाक
बता दें ग्राम बैगनडबरी में एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से परिवार के चार लोग झुलस गए। इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया। यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र का हैं।
![Baloda Bazar : गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से 4 लोग झुलसे, लाखों का सामान जलकर ख़ाक](https://janjaagrukta.com/uploads/images/202412/image_750x_67739674029f2.jpg)
बलौदाबाजार, जनजागरूकता। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) राज्य के बलौदाबाजार (Baloda Bazar) जिले में कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम बैगनडबरी में एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने का मामला सामने आया हैं। इस हादसे से सारा घर जलकर राख हो गया। वहीं इस आगजनी घटना में परिवार के चार लोग झुलस गए। इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके से पहुंची और मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम बैगनडबरी का हैं। जहाँ सत्यप्रकाश (Satyaprakash) और उनकी पत्नी देवकी (Devki) व 2 बच्चे युग (Yuga),अनु (Anu) रहते हैं। कुछ दिन पहले ही सत्यप्रकाश (Satyaprakash) कसडोल से सिलेंडर रिफिल कराकर लाया था। इस दौरान बीती रात पत्नी देवकी (Devki) खाना बना रही थी। तभी अचानक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे से सारा घर, धान का पैसा 70 हजार सहित बाइक भीजलकर राख हो गया। वहीं इस आगजनी घटना में परिवार के सत्यप्रकाश (Satyaprakash) और उनकी पत्नी देवकी (Devki) व 2 बच्चे युग,(Yuga),अनु (Anu) झुलस गए। इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके से पहुंची और मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई। साथ ही पुलिस ममाले की जाँच कर रही हैं।