धान खरीदी में महासमुंद अव्वल: छत्तीसगढ़ में 149.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का रिकॉर्ड, 25.49 लाख से अधिक किसानों को 31 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान
धान खरीदी में महासमुंद जिला सबसे आगे रहा, जहां 11.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया। बेमेतरा जिला 9.38 लाख मीट्रिक टन के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि बलौदाबाजार-भाटापारा जिला 8.56 लाख मीट्रिक टन खरीद के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
छत्तीसगढ़, जनजागरुकता। छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इसमें मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन, पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल हैं। यह खरीदी अब तक की सबसे बड़ी है। यह प्रक्रिया 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक चली, जिसमें राज्य के 25.49 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों ने धान बेचा। किसानों को बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से 31,089 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
धान खरीदी में महासमुंद जिला सबसे आगे रहा, जहां 11.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया। बेमेतरा जिला 9.38 लाख मीट्रिक टन के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि बलौदाबाजार-भाटापारा जिला 8.56 लाख मीट्रिक टन खरीद के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
खाद्य विभाग के अनुसार, कस्टम मिलिंग के लिए तेजी से धान उठाव किया जा रहा है। अब तक 123 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान उठाव के लिए आदेश जारी किए गए हैं, जिनमें से 103 लाख मीट्रिक टन का उठाव हो चुका है। 4102 पंजीकृत राइस मिलरों के माध्यम से यह कार्य निरंतर जारी है। पिछले वर्ष कुल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था।
राज्य के विभिन्न जिलों में धान खरीदी का विवरण इस प्रकार है:
बस्तर संभाग: बस्तर (27.60 लाख क्विंटल), बीजापुर (11.97 लाख क्विंटल), दंतेवाड़ा (3.34 लाख क्विंटल), कांकेर (53.14 लाख क्विंटल), कोण्डागांव (31.24 लाख क्विंटल), नारायणपुर (3.80 लाख क्विंटल), सुकमा (9.29 लाख क्विंटल)।
बिलासपुर संभाग: बिलासपुर (69.19 लाख क्विंटल), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (14.05 लाख क्विंटल), जांजगीर-चांपा (63.27 लाख क्विंटल), कोरबा (29.15 लाख क्विंटल), मुंगेली (55.60 लाख क्विंटल), रायगढ़ (50.87 लाख क्विंटल), सक्ती (51.37 लाख क्विंटल), सारंगढ़-बिलाईगढ़ (46.56 लाख क्विंटल)।
दुर्ग संभाग: बालोद (75.65 लाख क्विंटल), दुर्ग (57.61 लाख क्विंटल), कवर्धा (64.93 लाख क्विंटल), राजनांदगांव (70.14 लाख क्विंटल), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (40.37 लाख क्विंटल), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (2.22 लाख क्विंटल)।
रायपुर संभाग: धमतरी (61.98 लाख क्विंटल), गरियाबंद (53.53 लाख क्विंटल), रायपुर (69.97 लाख क्विंटल)।
सरगुजा संभाग: बलरामपुर-रामानुजगंज (29.70 लाख क्विंटल), जशपुर (37.39 लाख क्विंटल), कोरिया (12.84 लाख क्विंटल), सरगुजा (36.46 लाख क्विंटल), सूरजपुर (39.72 लाख क्विंटल), मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (9.69 लाख क्विंटल)।
धान खरीदी में इस बार छत्तीसगढ़ ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिससे किसानों को सीधा लाभ पहुंचा है।