Kiran Singh Dev को दोबारा मिली प्रदेशाध्यक्ष की कमान, राष्ट्रीय महामंत्री Vinod Tawde ने की घोषणा..

इस कार्यक्रम में केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Kiran Singh Dev को दोबारा मिली प्रदेशाध्यक्ष की कमान, राष्ट्रीय महामंत्री Vinod Tawde ने की घोषणा..
Kiran Singh Dev को दोबारा मिली प्रदेशाध्यक्ष की कमान, राष्ट्रीय महामंत्री Vinod Tawde ने की घोषणा..

छत्तीसगढ़, जनजागरुकता। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव को चुना है। शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोषित किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, और संगठन महामंत्री पवन साय सहित अन्य नेताओं ने श्री देव का अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि 'किरण सिंह देव जी आपको पुनः प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कोटिश: बधाई एवं शुभकामनाएं।आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और दोगुनी ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।'

राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने राष्ट्रीय परिषद के लिए 17 सदस्यों की घोषणा की, जिनमें विष्णुदेव साय, अरुण साव, सरोज पांडे, बृजमोहन अग्रवाल, लता उसेंडी, संतोष पांडे, विजय बघेल, और अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। ये सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेंगे।

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने संबोधन में पिछले कार्यकाल के दौरान संगठनात्मक कार्यक्रमों की सफलता के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। उन्होंने आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के महत्व पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने की अपील की।

किरण सिंह देव 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल को हराकर पहली बार विधायक बने। वे 1998 से भाजपा के विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं, जिनमें युवा मोर्चा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जैसे प्रमुख पद शामिल हैं।janjaagrukta.com