ADR की रिपोर्ट में खुलासा, जानें कौन हैं देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री..

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट में देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्तियों और देनदारियों का खुलासा हुआ है।

ADR की रिपोर्ट में खुलासा, जानें कौन हैं देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री..
ADR report reveals, know who is the richest Chief Minister of the country

जनजागरुकता डेस्क। नेताओं की संपत्ति का गणित हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट में देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्तियों और देनदारियों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट बताती है कि मुख्यमंत्रियों के बीच संपत्ति का अंतर काफी चौंकाने वाला है।

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (Chief Minister N. Chandrababu Naidu) ₹931 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जबकि पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ₹15 लाख की संपत्ति के साथ सबसे गरीब मानी गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति ₹1,630 करोड़ है और औसत संपत्ति ₹52.59 करोड़ है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय ₹1,85,854 है, जबकि मुख्यमंत्रियों की औसत आय ₹13,64,310 है, जो औसत से 7 गुना अधिक है। संपत्ति और आमदनी के मामले में बड़ा अंतर साफ नजर आता है।

कई मुख्यमंत्रियों पर कर्ज भी दर्ज हैं। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर ₹180 करोड़ का सबसे ज्यादा कर्ज है। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर ₹23 करोड़ और चंद्रबाबू नायडू पर ₹10 करोड़ का कर्ज है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 13 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 10 पर गंभीर मामले जैसे हत्या का प्रयास और रिश्वतखोरी शामिल हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर सबसे अधिक 89 मामले दर्ज हैं। यह रिपोर्ट न केवल मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और आय की कहानी बयां करती है, बल्कि उनकी देनदारियों और कानूनी विवादों की ओर भी ध्यान आकर्षित करती है।

janjaagrukta.com