CG Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर,अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस..
छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी मौसम में बदलाव होने से रात का पारा नीचे

मौसम विभाग जनजागरूकता डेस्क। छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट होने वाली है। दरसअल बीते दिनों प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। हालांकि अब मौसम में भी बदलाव होने की सम्भावना जताई जा रही है। मौसम में बदलाव होने से रात का पारा नीचे जा सकता है।
बता दे,छत्तीसगढ़ में उत्तर भारत के मौसम में बदलाव का असर दिख रहा है। इस वजह से आज 13 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और हल्की गर्मी बनी रहने की संभावना है। वहीं रात का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 12 फरवरी को बालोद में 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान बलरामपुर और रामानुजगंज में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है |वही जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसके चलते उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएं शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इसके चलते अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कम होने के साथ ही उत्तर भारत में सर्दी फिर से लौट सकती है। हालांकि, छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। उत्तर भारत में सर्दी का असर होता है तो छत्तीसगढ़ में भी इसका असर दिखाई देगा।janjaagrukta.com