बीच बाजार कांग्रेस नेता ने की फायरिंग, शहर में दहशत
कलेक्टर को मिली शिकायत पर उन्होंने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बिलासपुर, जनजागरुकता। न्यायधानी में एक कांग्रेस नेता बीच बाजार में पिस्तौल के साथ दादागिरी करता नजर आ रहा है। उसके वीडियो में वह लोगों को धमकाता दिख रहा है। बिलासपुर के यूथ कांग्रेस नेता संबंधित वीडियो में पिस्तौल से फायर कर रहा है। इधर पुलिस तक मैसेज पहुंचने पर अमला सक्रिया हुआ।
यह मामला कांग्रेस से शेरू असलम नामक नेता का है। जो शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में बीच सड़क पर पिस्तौल ताना दिख रहा है। उसके पिस्तौल फायरिंग से लोगों में दहशत भर गया। वीडियो में खुद को वह कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बता रहा है। पिस्तौल के साथ युवक शेरू धमकी दे रहा है।
नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उसके बाद बिलासपुर पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार एक किसान की शिकायत पर बिलासपुर युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेरू असलम के खिलाफ धमकी देने का अपराध दर्ज किया गया है।
कलेक्टर ने दिए एसडीएम को कार्रवाई के आदेश
पता चला कि 2 दिन पहले जमीन विवाद को लेकर शेरू असलम का एक किसान को धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भी नोटिस जारी कर शेरू असलम से जवाब मांगा था। वहीं कलेक्टर को मिली शिकायत पर उन्होंने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
शेरू को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अब पुलिस ने शेरू असलम के खिलाफ भी अपराध दर्ज कर लिया है। बिलासपुर पुलिस ने किसान को धमकी देने वाले कांग्रेस नेता शेरू असलम को गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में शहर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शेरू असलम का एक किसान को धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था। janjaagrukta.com