Good News : मैत्री बाग चिड़ियाघर में बड़ी खुशखबरी, सफेद बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म

साल 2023 में 28 अप्रैल को भी 3 शावको का जन्म मैत्री बाग में हो चुका है

Good News :  मैत्री बाग चिड़ियाघर में बड़ी खुशखबरी, सफेद बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म

दुर्ग जनजागरुकता : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मैत्री बाग चिड़ियाघर में एक सफेद बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों के जन्म के साथ ही भिलाई शहर में चिड़ियाघर में सफेद बाघों की संख्या 10 हो गई है।

चिड़ियाघर के प्रभारी एनके जैन ने बताया, ‘‘पिछले साल आठ सितंबर को ‘रोमा’ (9) नाम की सफेद बाघिन ने दो नर शावकों को जन्म दिया और जन्म की खबर गुरुवार को सामने आई।’’ उन्होंने बताया कि आम जनता शुक्रवार को शावकों को देख पाएगी।

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग (टीएसडी) के बागवानी अनुभाग द्वारा प्रबंधित मैत्री बाग चिड़ियाघर में 2023 में दूसरी बार सफेद बाघ शावकों का जन्म हुआ है। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य सफेद बाघिन 'रक्षा' ने पिछले साल 28 अप्रैल को तीन शावकों को जन्म दिया था, जिनका नाम 'रुस्तम', 'राणा' और 'बॉबी' रखा गया।

janjaagrukta.com