भारत की अर्थव्यवस्था GDP विकास दर 6.2% पार..

महाकुंभ के भव्य आयोजन, सरकारी कंपनियों के पूंजीगत खर्च में बढ़ोतरी और नॉन-पेट्रोलियम, नॉन-ज्वैलरी एक्सपोर्ट में उछाल से GDP ग्रोथ 7.6% तक पहुंच सकती है।

भारत की अर्थव्यवस्था GDP विकास दर 6.2% पार..
भारत की अर्थव्यवस्था GDP विकास दर 6.2% पार..

जनजागरूकता डेस्क। वैश्विक चुनौतियों और आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में GDP विकास दर 6.2% दर्ज की गई, जो चीन, अमेरिका, इंडोनेशिया और ब्राजील जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाए हुए है। चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में भारतीय अर्थव्यवस्था को और बूस्ट मिलने की उम्मीद है। महाकुंभ के भव्य आयोजन, सरकारी कंपनियों के पूंजीगत खर्च में बढ़ोतरी और नॉन-पेट्रोलियम, नॉन-ज्वैलरी एक्सपोर्ट में उछाल से GDP ग्रोथ 7.6% तक पहुंच सकती है। 

अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, चौथी तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर भारत की वर्ष 2024-25 की GDP विकास दर 6.5% तक पहुंच सकती है। इससे भारत का अर्थव्यवस्था का आकार मार्च 2025 तक 4 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंचने की संभावना है। janjaagrukta.com