कोरबा निगम चुनाव में तेज हुई राजनीति, मंत्री Devangan ने कहा….10 साल में कोरबा शहर को Congress ने किया खोखला, जनता तैयार है सबक सिखाने के लिए..
मंत्री देवांगन ने कहा की भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम पर जो भी वादा किया था, उसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा पूरी की जा रही है।
छत्तीसगढ़, जनजागरुकता। छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस ने महापौर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। सूबे की हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल कोरबा नगर निगम की सीट पर इस बार बीजेपी ने जहां संजू देवी राजपूत को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने उषा तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। नामों के ऐलान के बाद राजनीतिक बयानाबजी भी तेज हो गयी है। सोमवार को मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रेस क्लब कोरबा में जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा के साथ पत्रकारवार्ता आयोजित की। जिसमें उन्होने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। देवांगन ने आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में कांग्रेस ने शहर को खोखला किया है। अब शहर सरकार के चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखायेगी।
छत्तीसगढ़ में शहर सरकार को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। बीजेपी के बाद कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होने के बाद अब प्रदेश के 10 नगर निगम में राजनीति तेज हो गयी है। नामांकन दाखिले के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गयी है। कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री लखनलाल देवांगन ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होने आरोप लगाया कि 10 साल में कोरबा शहर को कांग्रेस के खोखला कर दिया था, इस चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिए एक बड़ी उपलब्धि नहीं है।
मंत्री देवांगन ने कहा की भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम पर जो भी वादा किया था, उसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा पूरी की जा रही है।
कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 72 हज़ार महिलाओं को महतारी वंदन योजना का प्रतिमाह 1 हज़ार रूपए का लाभ मिल रहा है। कोरबा शहर के एक-एक वार्ड में विकास कार्य अब जनता को दिखने लगा है, जनता को मालूम है की भाजपा आएगी विकास लायगी, कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी ही कर सकती है। मंत्री ने कहा कि कोरबा शहर की जनता का आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों को मिलने जा रही है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे
BJP की महापौर के बैठते ही होगा विकास, कांग्रेस कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार पर होगी कार्रवाई
मीडिया के सवाल के जवाब में मंत्री देवांगन ने कहा की बीते 10 वर्षों में कोरबा नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार की जांच जरूर कराई जाएगी। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की वजह से कोरबा का विकास रोकने वाले कांग्रेसियों को कोरबा की जनता विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह सबक सिखाएगी।janjaagrukta.com