Politics : ओबीसी मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, पीएम पर टिप्पणी करने से आक्रोश
जातिगत टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने पंचकुइयां चौराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।
दुर्ग, जनजागरुकता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ की रायगढ़ जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर की गई टिप्पणी ने राजनीति में बवाल मचा दिया है। जातिगत टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने पंचकुइयां चौराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।
यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, युवा मोर्चा प्रदेश शह कोषाध्यक्ष नितेश साहू अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोष मार्कंडेंय पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री अनिल साहू युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश बेलचंदन उपस्थित रहे।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूप सिंह सिन्हा ने कहा कि सर्व विदित की कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी लगातार अपनी बयान बाजी के कारण विवाद में रहते हैं अपनी न्याय यात्रा के दौरान उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जातिगत टिप्पणी की जिससे समूचा पिछड़ा वर्ग समाज आक्रोशित है आज राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राहुल गांधी का पुतला दहान किया गया।