घर में जा घुसी ट्रक, मचा हड़कंप, चालक और हेल्पर घायल

बता दें जिले में आज सुबह 3 बजे गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली मुख्य मार्ग के पास एक तेज रफ्तार ट्रक घर में घुस गया। यह घटना गिधौरी थाना क्षेत्र का हैं।

घर में जा घुसी ट्रक, मचा हड़कंप, चालक और हेल्पर घायल
यह घटना गिधौरी थाना क्षेत्र का हैं।

बलौदाबाजार, जनजागरूकता। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) राज्य के बलौदाबाजार (Baloda Bazar) जिले में आज सुबह 3 बजे गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली मुख्य मार्ग के पास एक तेज रफ्तार ट्रक घर में घुस गया। जिससे बड़ा हादसा हो गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके से पहुंची और मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई। साथ ही घायल ट्रक चालक और हेल्पर को इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी हैं। 

जानकारी के मुताबिक़, यह घटना गिधौरी थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा कि, ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 9605 कोयला भरकर रायपुर जा रहा था। इस दौरान घोरतलाव के पास ट्रक क्रमांक आरजे 51 जीए 0106 का चालक लापरवाही पूर्वक चला रहा था। तभी आज सुबह 3 बजे गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली मुख्य मार्ग के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घर में रात को नींद में सो रहे लोगों में घटना से हड़कंप मच गया। वहीं वाहन में ड्राइवर और हेल्पर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके से पहुंची और मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई। साथ ही पुलिस ने गैस कटर से दोनों को बाहर निकाला और  घायल ट्रक चालक और हेल्पर को इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी हैं। 

janjaagrukta.com