भाजपा के पास न कोई नेता है और न ही कोई नीति- कुमारी सैलजा
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा जनता को कांग्रेस पर भरोसा है। भाजपा विश्वास खो चुकी है।
रायपुर, जनजागरुकता। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भाजपा की घोषणा पत्र समिति पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पास न कोई नेता है और न ही कोई नीति है। लेकिन हमारे पास छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा है। हमारी सरकार ने जनता के अनुकूल काम किया है। फिर चाहे भाजपा कितने भी घोषणा पत्र लेकर आए, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। प्रदेश की जनता ने भाजपा को 15 साल मौका दिया था। लेकिन जनता का भाजपा के प्रति विश्वास उठ चुका है।
चाहे कितने भी घोषणा पत्र लाए, कोई फर्क नहीं पड़ेगा
मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस बड़ा फर्क यह है कि कांग्रेस पर जनता का भरोसा है। जबकि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है।भाजपा पर जनता कैसे भरोसा करे । वे चाहे कितने भी घोषणा पत्र लायें, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
ना उनके पास नेता है और न ही नीति
भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के सरगुजा दौरे के सवाल पर र कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि वह अपना काम करेंगे। जानते हैं यहां कुछ बचा नहीं है। ना उनके पास नेता है और न ही नीति है, ये नीति विहीन हो चुके हैं। उन्हें मौका मिला मगर इन्होंने सत्ता खो दी और लोगों का विश्वास इनसे उठ गया।