जन्मदिन- महाकाल के दरबार में इतने लीन हुए कि नाचने लगे अभिनेता अक्षय कुमार
जन्मदिन पर परिवार सहित महाकाल दरबार पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार और क्रिकेटर शिखर धवन ने आशीर्वाद लिया।
जनजागरुकता, इंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टॉर अभिनेता अक्षय कुमार का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर वे विश्व प्रसिद्ध भगवान भोलेनाथ के धाम, महाकाल की नगरी मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain Mahakal) पहुंचे। जहां अक्षय ने परिवार के साथ महाकाल के दर पर मत्थाटेकर अपने को धन्य माना।
सुबह भस्म आरती के दौरान फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इतने लीन हो गए कि भोले शंभू भोलेनाथ के जयकारों पर नाचने-गाने लगे। वे तालियां बजा-बजाकर नृत्य करने लगे।
अभिनेता अक्षय कुमार पहले भी बाबा महाकाल के द्वार कई बार आए हैं, लेकिन जन्मदिन पर वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल से अपनी आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज की सफलता की कामना भी की।
इस दौरान अक्षय ने कहा मैं महाकाल से हमारा देश आगे बढ़ता रहे, देश की तरक्की हो और संपूर्ण राष्ट्र का कल्याण हो ऐसी कामना करने बाबा महाकाल के दरबार में आया हूं। उन्होंने कहा बाबा महाकाल की महिमा अपरंपार है, इसीलिए उनसे कुछ भी छोटी चीज नहीं मांगनी चाहिए।
खिलाड़ी हीरो अक्षय कुमार शनिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। इनके साथ भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी महाकाल दरबार में दिखे।
भस्म आरती में शामिल हुए
अक्षय परिवार के साथ गर्भगृह के बाहर से भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। उनके साथ बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका हीरानंदानी भी मौजूद रहीं। श्री महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु के अनुसार अभिनेता अक्षय जन्मदिन पर परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन किए। भस्म आरती में शामिल हुए। वे नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए।
परंपरागत वेशभूषा में बेटे के साथ रहे
आज सुबह भस्म आरती के दौरान फिल्म ने अभिनेता अक्षय कुमार बाबा महाकाल की भक्ति में इतने लीन हो गए कि भोले शंभू भोलेनाथ के जयकारों पर नाचने-गाने लगे। वहीं वे तालियां बजाकर नृत्य करने लगे। इस दौरान एक खास बात यह भी रही की अभिनेता अक्षय कुमार और उनका बेटा आरव परंपरागत वेशभूषा में शोला पहने नजर आए।
खिलाड़ी शिखर ने वर्ल्ड कप में मांगा विजयश्री
खिलाड़ी कुमार ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन के बाद पुजारी पं. आशीष गुरु से यहां की परंपराओं की जानकारी भी ली। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी बाबा महाकाल का दर्शन करने भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने बाबा का दर्शन, पूजन कर वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की विजयश्री की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अभिनेता अक्षय और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर को अपने बीच देखकर खुश हो गए। janjaagrukta.com